3 जून को मोदी-योगी रखेंगे 40 उद्योगों की आधारशिला, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार*

3 जून को मोदी-योगी रखेंगे 40 उद्योगों की आधारशिला, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार*
3 जून को अलीगढ़ को बहुत बड़ी खुश खबर मिलने जा रही है। बंडर सीमेंट, फूड प्रोसेसिंग, ताला-हार्डवेयर व देश के पहले डिफेंस इंडस्ट्रीज कारिडोर में फैक्ट्री सहित 40 इकाइयां स्थापित होंगी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में उद्योगों की आधारशिला रखेंगे। इन इकाइयों से करीब पांच हजार रोजगार पैदा होंगे।यूपी सरकार की ग्रैंड सेरेमनी में पूरे प्रदेश के लिए 75,000 करोड़ से अधिक की 1500 निवेश परियोजनाओं की आधार शिला रखी जाएगी। इनमें से तीन हजार करोड़ निवेश की परियोजनाएं जिले में हैं। सूक्ष्म, लघु व मध्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में 35986 करोड़ रुपये के निवेश से पूरे प्रदेश में 865 औद्योगिक इकाइयां खुलने जा रही हैं। इनकी संख्या अभी बढ़ भी सकती है। इनमें अलीगढ़ के पारंपरिक हुनरमंदों को मौका देने के लिए ताला, हार्डवेयर की यूनिटें शामिल हैं। अलीगढ़ में गभाना तहसील सोमना रोड के निकट जीटी रोड पर बंडर सीमेंट 850 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। डिफेंस कारिडोर में निवेश करने वाले उद्यमी भी पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट मूर्त रूप देने जा रहे हैं। आर्डिनेंस फैक्ट्री के अलावा एलन एंड एलवन व अन्य कंपनियों अपनी फैक्ट्री का निर्माण शुरू करेंगे। कारिडोर का काम पूरा वर्ष 2024 से पहले करना होगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने निवेशकों के समक्ष यह कड़ी शर्त भी रखी है।

1166 views