इतिहास में अगर कोई सबसे विफल सरकार हुई तो वह यही है:अखिलेश यादव*
यूपी विधानमंडल के बजट सत्र में आज सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। जवाब में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा को इतिहास की सबसे असफल सरकार करार दिया।विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में सरकार आने के बाद हमने हर जरूरतमंद के लिए जिसे खद्यान से वांछित किया गया था उसे राशन कार्ड उपलब्ध कराया। साथ ही सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश में सभी के लिए खाद्यान के किट के साथ फ्री राशन की भी व्यवस्था की गई।उप मुख्यमंत्री केपी मौर्य ने कहा कि कई केंद्रीय योजनाएं यूपी में आईं, लेकिन सपा ने सुनिश्चित किया कि उन्हें कभी लागू नहीं किया जाए। लोगों ने इसे देखा और उन्हें वोट दिया। हम गरीबों के लिए काम कर रहे हैं, 1 करोड़ से अधिक लोगों को गैस कनेक्शन दिए हैं। सपा सरकार गरीबों के लिए नहीं है, यह गैंगस्टरों और माफियाओं के लिए है।आज तक के इतिहास में अगर कोई सबसे विफल सरकार हुई है तो वह यह सरकार है। यह भ्रष्टाचार बढ़ाने वाली, विकास रोकने वाली, महंगाई को चरम सीमा पर पहुंचाने वाली सरकार है।






