आज के मैच पर बारिश का साया, मौसम बिगाड़ सकता है खेल*
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में आज शाम कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रायल चैलेंजर बैंगलोर की टीम को खेलना है। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम आगे बढ़ेगी जबकि हार से उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा। जीत और हार के अलावा भी एक चीज है जो इस मैच पर असर डालने वाला है। कोलकाता का मौसम पिछले कुछ दिनों में अच्छा नहीं रहा और बारिश का साया आज के मुकाबले पर भी मंडरा रहा है।बुधवार, 25 मई को लखनऊ और बैंगलोर की टीम आइपीएल एलिमिनेटर में आमने सामने होंगी। यह मैच वैसे तो दोनों ही टीम के लिए अहम है क्योंकि जिसे भी हार मिली उसके ट्राफी जीतने का सपना टूट जाएगा। जीत और हार सिर्फ मैच होने की सूरत में ही नहीं बल्कि इसके नहीं खेले जाने पर ही तय किया जाना है। आइपीएल के नए नियम के मुताबिक अगर मैच नहीं कराया जा सका तो लीग स्टेज में ज्यादा अंक हासिल करने वाली टीम आगे बढ़ जाएगी।इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में प्लेआफ में पहुंची चार टीमों में सबसे आखिर में जगह बनाने वाली रायल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली क्वालीफायर 2 में राजस्थान की टीम के खिलाफ खेलेगी जिसे पहले क्वालीफायर में गुजरात से हार मिली थी। एलिमिनेटर को लेकर एक अहम बात है कि अगर जो मुकाबला नहीं खेला जा सका तो बैंगलोर की टीम बिना खेले ही बाहर हो जाएगी।






