सिंधिया का अनोखा अंदाज, कुम्हार संग बैठ चाक चलाकर दिया 
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर में जमीन से जुड़ा अनोखा अंदाज दिखाई दिया। कुम्हार के साथ बैठकर चाक चलाकर दीपक और मिट्टी के बर्तन बनाए। सिंधिया के इस अंदाज का वीडियो वायरल हुआ है।
ग्वालियर में तीन दिन के दौरे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आए हैं जिसमें आज वे शहर में विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करने पहुंचे। वे लोगों से सीधे मिले और किसी को उन्होंने गले लगाया तो कुछ लोगों के कंधे पर रखा। एक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सिंधिया की नजर एक कुम्हार पर पड़ी तो चाक चलाकर दीपक और मिट्टी के बर्तन बना रहा था। वे उसके पास पहुंचे और वहां बैठ गए।
सिंधिया ने चाक चलाई तो लोगों ने बनाए वीडियो
सिंधिया ने कुम्हार को एकतरफ कर खुद उसकी जगह पर बैठ गए और चाक चलाने लगे। कुम्हार उन्हें गाइड करता रहा। सिंधिया के इस अंदाज को देखकर लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। घूमते हुए चक्कर को उन्होंने दोनों हाथों से दीपक और मिट्टी के बर्तन का आकार दिया। उनके इस अंदाज के वीडियो थोड़़ी ही देर में जमकर वायरल हो गया।






