सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में अक्षय निधि तप आराधना संपन्न
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में अक्षय निधि तप आराधना संपन्न
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में अक्षय निधि तप आराधना का आयोजन किया गया । श्री राजेंद्र जयंत जैन धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित एवं अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा गुमास्ता नगर द्वारा आयोजित इस तपस्या में कुल 36 आराधकों ने तपस्चर्या की । आराधकों के लिये प्रतिदिन एकासने का आयोजन श्री जयंतसेन आराधना भवन में आयोजित किये गए जिसका लाभ विभिन्न लाभार्थियों द्वारा लिया गया । आराधना के पश्चात सभी आराधकों के पारणे का लाभ श्री सुधीरजी- संगीताजी सेठिया परिवार एवं श्री संजयजी-अल्काजी भंडारी परिवार द्वारा लिया गया । सेठिया एवं भंडारी परिवार के सुकृत की सभी ने अनुमोदना की। परिषद शाखा गुमास्ता नगर द्वारा सभी तपस्वियों की सुख साता पूछते हुए उनके तप की अनुमोदना की एवं लाभार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।