इंदौर हुआ 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन शहर

इंदौर आज हुआ 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन शहर

इंदौर। आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने बताया कि इंदौर शहर के जागरूक नागरिक के कारण आज इंदौर शहर 100% वैक्सीनेशन शहर हो गया।

इंदौर शहर में टीकाकरण के लिए टारगेट पापुलेशन 1881072 था आज तक इंदौर शहर में 1882208 नागरिकों को वैक्सीन का फर्स्ट डोज लग चुका है इस प्रकार इंदौर शहर आज टारगेट पापुलेशन अनुसार 100% टीकाकरण वाला शहर हो गया है।

आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा इंदौर के जागरूक नागरिकों को इसके लिए बधाई दी है और अपील की गई कि दूसरा टीका लगाने का निर्धारित समय होने पर दूसरा टीका भी अवश्य लगवाएं।

2647 views