अखबारों में छपा फोटो तो मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

अखबारों में छपा फोटो तो मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

DECEMBER 28, 2018   

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज अखबारों में छपे फोटो के आधार पर जांच के आदेश दे दिए है।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के रायसेन व शिवपुरी के करैरा में यूरिया लेने के लिये लाइन में लगे किसानो पर पुलिस द्वारा किये गये बलप्रयोग की आज के समाचार पत्रों में छपी तस्वीरों को गम्भीरता से लिया है।
उन्होंने डीजीपी को इसकी जाँच के निर्देश दिये है और कहा है कि जाँच करे कि किसानो पर बलप्रयोग की स्थिति क्यों बनी। क़ानून व्यवस्था के पालन के लिये बलप्रयोग किया गया या अनावश्यक कारण से बल प्रयोग किया गया।इसकी जाँच हो। अनावश्यक बलप्रयोग पर दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्यवाही करे।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने पूर्व में ही प्रशासन को निर्देश दिये थे कि यह किसान हितैषी सरकार है। इसमें किसानो का दमन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यह पूर्व की सरकार नहीं है , जिसमें किसानो के सीने पर गोलियाँ तक दाग़ी गयी।

1771 views