MP में कोरोना:भोपाल-इंदौर समेत 9 जिलों में ज्यादा संक्रमण; शिवराज लॉकडाउन के पक्ष में नहीं, बोले- इससे नुकसान होता है
भोपाल.मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को एक घंटे की समीक्षा बैठक की। इसमें जिलों से आई क्राइसिस मैनेजमेंट रिपोर्ट पर मंथन हुआ। यह सामने आया कि प्रदेश में 9 जिलों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, विदिशा, रतलाम, धार, दतिया, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में संक्रमण सबसे ज्यादा है। शिवराज ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि इन जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के फैसलों को लागू किया जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे बंद के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि इससे आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होती हैं। लिहाजा, जिला प्रशासन सख्ती न बरते, बल्कि व्यापारियों से बाजार बंद करने की अपील करे। साथ ही उन्हें कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए प्रेरित करे। मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए 24 नवंबर को फिर बैठक बुलाई है।
युवाओं में ज्यादा संक्रमण
जिलों के मिली रिपोर्ट में सामने आया कि बुजुर्गों की अपेक्षा युवाओं और महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में संक्रमण का रेट ज







