आरोग्‍य सेतु के बाद अब मोदी सरकार लाने जा रही कोविन एप, कोरोना वैक्‍सीन के डाटा की मिलेगी जानकारी

आरोग्‍य सेतु के बाद अब मोदी सरकार लाने जा रही कोविन एप, कोरोना वैक्‍सीन के डाटा की मिलेगी जानकारी

दुनिया भर में लोग कोरोना वायरस की वैक्‍सीन के आने का इंतजार कर रहे हैं. विश्‍व भर में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है. भारत सरकार देश के हर व्‍यक्ति तक कोरोना वायरस की यह वैक्‍सीन पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस बीच सरकार की तैयारी कोविन एप नामक मोबाइल एप्‍लीकेशन लाने की भी है. यह एप कोरोना वायरस वैक्‍सीन को लेकर होगा, जिसमें उससे जुड़ा हर डाटा उपलब्‍ध होगा.

केंद्र सरकार की ओर से लाई जाने वाली कोविन एप में यह जानकारी मिलेगी कि कोरोना वायरस की वैक्‍सीन किस व्‍यक्ति को लग गई है. कितनी वैक्‍सीन खरीदी गई हैं. साथ ही यह कितनी बची हैं. जिसे कोरोना वैक्‍सीन लगाई जाएगी उस तक ये एप पहले ही सूचना पहुंचा देगा.

कोविन एप को लेकर केंद्र सरकार का मानना है कि यह डाटा अपलोड करने के साथ ही डाटा प्राप्त करने में सहायक होगी. इससे जमीनी स्तर पर काम कर रहे अधिकारी भी सक्षम हो सकेंगे. राज्य सरकारों द्वारा केंद्र सरकार को कोरोना वैक्‍सीन का डाटा उपलब्ध कराने में भी यह मददगार होगी.

1601 views