इंदौर। कोरोना से लड़ने के लिए पूरा इंदौर लाक डाउन है इंदौर की फल मंडी भी बंद कर दी गई है। अचानक की गई इस कार्रवाई से देश भर से आए 25 से ज्यादा ट्रक जो फलों से लदे हुए हैं वह मंडी में खड़े हैं इसी के अलावा करीब 100 ट्रक फल फ्रूट मंडी में व्यापारियों के गोदामों में और शेड में रखा हुआ है जो अगर एक-दो दिन में नहीं बेचा गया तो सडने लगेगा और शहर में दूसरी महामारी शुरू हो जाएगी।
जिन व्यापारियों जिन किसानों का यह माल है उन्होंने इंदौर के कलेक्टर से आग्रह किया है कृपया जो माल आ गया है उसे बेचने की इजाजत दे यू भी महामारी के दौरान फल खाना लोगों के लिए फायदेमंद होगा इससे हिम्यूनीटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह से अपील है कि वे इंदौर मंडी को खाली कराने के लिए जो कच्चा माल आया हुआ है उसे व्यापारियों को बेचने की इजाजत दे । नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर ने भी इंदौर के कलेक्टर से मैसेज कर अपील की है कि किसानों का माल खराब होने से बचा है क्योंकि यह व्यापारी और ट्रक ड्राइवर इस माल को दूसरी जगह भी ले जाने मुश्किल है उम्मीद है कि इंदौर कलेक्टर संवेदनशील है और इस मुद्दे पर कोई सार्थक निर्णय लेंगे।
1980 views





