*कोरोना की जंग में इंदौर होटल एसोसिएशन भी है साथ*
इंदौर होटल एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर श्री मनीष सिंह के आदेशानुसार विजय नगर में लगभग 150 कमरों का क्वारेन्टाइन केंद्र बनाने की की व्यवस्था की है। कोरोना के संदिग्ध मरीजों मैं लगातार इजाफा हो रहा है इस स्थिति को काबू में रखने के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर का होना बहुत जरूरी है, जिससे इसका संक्रमण रोका जा सके। इस स्थिति से सामना करने के लिए इंदौर का होटल एसोसिएशन भी आगे आया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुमित सूरी ने बताया कि मांग बढ़ने की स्थिति में 50 कमरे और रिज़र्व किये हैं। श्री सूरी ने पत्र लिखकर कलेक्टर को अवगत कराया है कि आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 संदिग्धों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए बाईपास क्षेत्र में स्कीम नंबर 71 में वैकल्पिक व्यवस्था है।
1626 views





