प्रधानमंत्री जी के संकल्प को कूडेदान में डालकर भाजपा
मना रही संकल्प दिवस: अभय दुबे
भोपाल, 17 सितम्बर 2026
अभा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभय दुबे ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम मप्र आगमन पर हार्दिक स्वागत।
श्री दुबे ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये भाजपा सरकार के उस संकल्प का स्मरण कराया कि जिसमें विगत 11 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को एक संकल्प दिलाया था कि खाने का तेल विदेशों से आयात करना पड़ता है, देश की जनता खाने के तेल का 10 प्रतिशत कम उपयोग करे। साथ ही उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत भी कम करने की हिदायत दी थी।
श्री दुबे ने कहा कि भाजपा ने आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन संध्या को एक दीपक जलाने के संकल्प के साथ मनाने का मानस बनाया है। भाजपा शासित राज्यों की सत्ता ने स्कूलों से लेकर सभी शासकीय संस्थानों में दीपक जलाने का लिखित आदेश जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगभग 100 करोड़ दिये जलाये जायेंगे।
श्री दुबे ने कहा कि:-
1. 100 करोड़ दिए का तेल: प्रति दिया 15 एमएल तेल के हिसाब से 100 करोड़ दियों में कुल 1.5 करोड़ लीटर तेल लगेगा।
2. तेल की कीमत 150 रूपये प्रतिलीटर के हिसाब से 1.5 करोड़ लीटर तेल की कीमत 225 करोड़ रूपये होगी।
3. भारत का खाने के तेल का आयात: हर साल भारत करीब 1.6-1.67 करोड़ टन खाने का तेल आयात करता है, जिसकी कीमत 1.61 लाख करोड़ रूपये (्18.3 अरब डॉलर) है कृ यह घरेलू मांग का करीब 60 प्रतिशत पूरा करता है।
4. 1 अरब दियों का कार्बन उत्सर्जन, करीब 39,000 टन CO2
5. प्रधानमंत्री के संकल्प की धज्जियां उड़ाकर भाजपा जन्मदिन मना रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिक संवेदनशील होना चाहिए
श्री दुबे ने कहा कि नितिन नवीन जी बिहार से आते हैं:- बिहार बाढ़ (सितंबर 2026) : राज्य के 15 जिलों में करीब 49.36 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, अच्छा होता दियों के तेल की फिजूलखर्ची की अपेक्षा बिहार की बाढ पीड़ितों की मदद की जाती।
जहां घर के चिराग बुझे हो वहां दिये रोशन नहीं होते
मध्य प्रदेश भाजपा सरकार जनित त्रासदियों पर श्री दुबे ने कहा कि: –
1. सागर जहरीली शराब कांड (सितंबर 2026) : बंडा तहसील (नौरोजा, घुघरा खुर्द गांव) में जहरीली शराब (मिथाइल अल्कोहल) पीने से 25 से अधिक मौंत।
2. बालाघाट आदिवासी बच्चों की मौत : जून 2026 से बिरसा-बैहर के दूरस्थ बैगा/गोंड आदिवासी गांवों (कुंडेकसा, बोनदारी आदि) में अज्ञात संक्रामक बीमारी (तेज बुखार, उल्टी, दस्त, लाल चकत्ते) से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी रहा। आंकड़ा शुरू में 7 बच्चों से बढ़ते-बढ़ते सितंबर तक करीब 30-31 आदिवासी बच्चों तक पहुंच गया।
3. कफ सिरप (कोल्ड्रिफ) कांड, छिंदवाड़ा-बैतूल (अक्टूबर 2025) : डायएथिलीन ग्लाइकॉल (48.6) प्रतिशत मिले जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप से किडनी फेल होकर बच्चों की मौत हुई कृ छिंदवाड़ा में 14 बच्चे, बैतूल में 2 बच्चे, बाद में कुल आंकड़ा बढ़कर 22 से अधिक (एक रिपोर्ट में छिंदवाड़ा अकेले में 21 घरों में मौत) तक पहुंच गया।
4. इंदौर दूषित पानी (भागीरथपुरा, जनवरी 2026) रू सीवेज लीकेज से नर्मदा पाइपलाइन में दूषित पानी मिलने से हैजा/डायरिया फैला कृ शुरुआत में मेयर ने 10 मौतें मानीं, स्थानीय लोगों का दावा 16 मौतों का था, और अंततः आधिकारिक ऑडिट व लगातार मौतों के बाद आंकड़ा बढ़कर 35 से अधिक मौतें।
श्री दुबे ने कहा कि नितिन नवीन जी को उत्सव मनाने की अपेक्षा बिहार और मप्र की जनता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहिए।






