देर रात घाटों पर पहुंचे जनसंपर्क आयुक्त ‘आशीर्वाद का दीया’ की तैयारियां परखीं

*देर रात घाटों पर पहुंचे जनसंपर्क आयुक्त ‘आशीर्वाद का दीया’ की तैयारियां परखीं*

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने बुधवार देर रात दत्त अखाड़ा घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, अपर कलेक्टर एवं महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक तथा स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन से कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर को क्षिप्रा घाटों पर 25 लाख से अधिक दीपों से भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर प्रशासन जुटा हुआ है।

134 views