*क्या लापरवाही से जांच करने से चिन्हित हो जाएगा संदिग्ध* *

*क्या लापरवाही से जांच करने से चिन्हित हो जाएगा संदिग्ध*

*छतरपुर*, वैसे तो देश सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस की मार झेल रही है । शासन पूरी कोशिश कर रहा है कि ये संक्रमण फैलने से रोका जा सके । इसी लिये दूसरे प्रांतो या जिलों से छतरपुर आने वाले लगभग प्रत्येक व्यक्ति की जांच स्थानीय बस स्टैंड पर ही की जा रही है । मगर जांच करने के लिए जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनका जांच करने का तरीका देखिये । खुद कुर्सी से न उठना पड़े इसलिये बैठे बैठे ही 6 से 7 फुट की दूरी से जांच की औपचारिकता पूरी कर दी गई ।
इसे लापरवाही कहें या मक्कारी देश भीषण संकट से जूझ रहा है मगर लापरवाह कर्मचारी इसे नजरअंदाज करके जिले सहित पूरे प्रदेश को संकट में डालने से परहेज नहीं कर रहे हैं ।

2009 views