*एनपीआर मैं नहीं मांगा जाएगा कोई भी दस्तावेज, नहीं बनाया जाएगा किसी को भी संदिग्ध – अमित शाह का दावा*
CAA, NRC और NPR को लेकर देश भर में मचे नागरिकता विवाद के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने साफ किया है कि एनपीआर में किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। इस प्रक्रिया से जुड़े सर्वे में किसी को संदिग्ध भी नहीं बनाया जाएगा। गुरुवार को ये बातें उन्होंने संसद के उच्च सदन राज्यसभा में चर्चा के दौरान कहीं।
1555 views





