ग्रेटर नोएडा में बोर्ड मीटिंग में डायरेक्टर ने दो अधिकारियों को गोली मारी और खुद की जान भी ली*

*ग्रेटर नोएडा में बोर्ड मीटिंग में डायरेक्टर ने दो अधिकारियों को गोली मारी और खुद की जान भी ली*

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को एक कंपनी के डायरेक्टर ने बोर्ड मीटिंग के दौरान दो लोगों को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद की भी गोली मार कर जान ले ली। पुलिस के मुताबिक, मामला दिल्ली से 60 किलोमीटर दूर बादलपुर इलाके का है। यहां यूपी टेलिलिंक लिमिटेड के डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल फर्म के दो वरिष्ठ अधिकारियों- नरेश और राकेश के साथ मीटिंग कर रहे थे। मीटिंग के दौरान ही तीनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई और अग्रवाल ने बंदूक निकाल कर दोनों अधिकारियों को गोली मार दी। इसके बाद खुद की जान ले ली।

बताया गया है कि घटना में प्रदीप और नरेश की मौत हो गई, जबकि राकेश की हालत गंभीर है। पुलिस को शक है कि तीनों के बीच व्यापार के मुद्दे पर विवाद था। इसी के चलते यह घटना हुई। यूपी टेलिलिंक मुख्यतः वायर, केबल और बैट्री से चलने वाले वाहनों का निर्माण करती है। कंपनी ने 1984 में काम शुरू किया था। इसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हैं।

1310 views