आबकारी विभाग के द्वारा अंतर्राज्यीय कुख्यात शराब तस्कर को किया गिरफ्तार*

*आबकारी विभाग के द्वारा अंतर्राज्यीय कुख्यात शराब तस्कर को किया गिरफ्तार*

धार। कलेक्टर श्रीकांत बनोठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त धरमपुरी के अपराध क्रमांक 965 /19 में फरार आरोपी दीपक चौहान को आबकारी जिला धार की साइबर एक्सपर्ट टीम के द्वारा कार्य को अंजाम देते हुए मॉडल दीपक चौहान को उसके फेसबुक एवं व्हाट्सएप अकाउंट पर निगरानी एवं लोकेशन ट्रेस कर जिला इंदौर से धर दबोचा। दीपक चौहान के विरुद्ध जिले के आबकारी वृत्त धरमपुरी जिला इंदौर, जिला धार, जिला देवास, जिला शाजापुर में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कई प्रकरण दर्ज है। एवं विभिन्न पुलिस थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149, 307, 279, 337, 338 एवं 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज है।

आरोपी दीपक चौहान को आबकारी उप निरीक्षक एसएन सिंगनाथ एवं तात्कालिक रूप से इंदौर से मुख्य आरक्षक बालमुकुंद गौड़ एवं आरक्षक कमलेश निहोरे द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जिसे न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

3294 views