*रात भर से दिल्ली एयरर्पोर्ट पर पड़े हुए है एयरएशिया के इंदौर के पैसेन्जर*
लापरवाही की चलते लेट होने का ख़ामियाज़ा भुगत रहे है इंदौर के 150 यात्री।
साढ़े तीन घंटे देरी से उड़ान भरने की वजह से इंदौर नहीं उतर पाने के कारण पहले जयपुर ले जाकर कहा की दिल्ली में रुकवाने की व्यवस्था करेंगे व वहाँ से इंदौर पहुँचा देंगे पर सभी यात्रियों को मध्य रात्रि 1:30 बजे दिल्ली उतारा। पर वहाँ पहुँचते ही सभी को बाहर लाकर सुबह 5:25 की नियमित उड़ान के बोर्डिंग पास जारी कर दिए गए साथ ही सारा सामान उतारकर जहाज़ को कही और रवाना कर दिया।
अब दिल्ली में कह रहे है की ये फ़्लाइट भी दो घंटे लेट है व अब साढ़े सात बजे जाएगी।
जबकि अभी ज्ञात हुआ है की इंदौर से एक फ़्लाइट ने बेंगलुरु की रात 12 बजकर 16 मिनट पर उड़ान भरी थी।
एयरएशिया वाले चाहते तो सभी यात्रियों को विशेष विमान से इंदौर लाया जा सकता था पर एयरएशिया के अधिकारियों ने कोई गम्भीरता नहीं दिखाई व अगले दिन की नियमित उड़ान के भरोसे छोड़ दिया गया। जो रोज़ की भाँति फिर 3 से 5 घंटे लेट ही उड़ेगी।
मात्र 25-27 जहाज़ों से सेवा दे रही एयरएशिया की घटिया सेवा जो की पुराने कंडम 10-12 साल पुराने सेकंड हैंड विमानो द्वारा चलाई जा रही है सभी यात्रियों को परेशान कर रही है और कोई सुनने वाला नहीं है।
1852 views





