*भोपाल नगर निगम में एक और नया घोटाला सामने आया है जिसको लेकर निगम कर्मचारियों में आक्रोश देखा जा रहा है*
ढाई़ साल में निगम ने अपने ही कर्मचारियों की भविश्य निधि का पैसा जमा नहीं कर पाई है … आपको बता दें की नगर निगम के लगभग दस हजार कर्मचारी हैं जिनकी तकरीबन 25 से 30 करोड़ राशि पीएफ की बन रही है … ऐसा नहीं है की कर्मचारियों की वेतन से पैसा नहीं कट रहा हो , वेतन से पैसा हर माह कटा जा रहा है … हालाकी 25 दिवसीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने सहायक आयुक्त आर के शर्मा को ज्ञापन दिया है , अशोक वर्मा का कहना है की आर.के शर्मा आयुक्त ने आश्वासन दिया है की एक सप्ताह में पैसा जमा करा दिया जाएगा … साथ ही अशोक वर्मा का कहना है की आयुक्त ने माना है की निगम की वित्तिय स्थिति ठीक नहीं थी जिसके कारण भविश्य निधि जमा नहीं हो सकी है , अब सवाल यह उठता है की जब कर्मचारियों की वेतन से हर माह पैसा काटा जा रहा है तो वह पैसा कहां जा रहा है … हालाकी आयुक्त के आश्वासन के वाद कर्मचारी एक सप्ताह के लिए मान गए हैं , और अगर एक सप्ताह में पैसा जमा नहीं होता है तो कर्मचारी उग्र आंदोलन करेंगे। अब देखना होगा कि नया साल नगर निगम में क्या गुल खिलाता है।
2075 views





