*प्रदेश के मुखिया कमलनाथ व गृहमंत्री ने वर्तमान में माफियाओं के खिलाफ सख़्त कार्यवाही करने के आदेश जारी किए हैं।*
*पूरे मध्यप्रदेश के जिला कलेक्टर व एस पी अपने-अपने जिलों में माफियाओं के खिलाफ जानकारी जुटाकर कार्यवाही करने के लिए तैयार है। प्रदेश के माफियाओ पर शिकंजा कस माफिया राज को खत्म करना चाहते है। इस कार्यवाही में राज्य सरकार की नजर में कौन से जिले के अधिकारी बाजी मारते हैं। भोपाल जिला प्रशासन ने माफियाओं की सूची जारी कर दी है। इंदौर व ग्वालियर जिला प्रशासन भी सक्रिय नजर आ रहा है। बड़े पैमाने पर कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही हैं।*
*प्रदेश में अधिकांश नेताओं के कामकाज खनिज, शासकीय जमीनों पर कब्जा औऱ बड़े-बड़े ठेकेदारों के साथ जुड़े हुए हैं और भ्रष्टाचार के आरोपों में भी फंसे हुए हैं। माफियाराज के खिलाफ कार्यवाही में ऐसे राजनीतिक दुश्मनो का भी शिकार किया जा सकता है।*






