*फोर्ब्स की दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में कौन भारतीय हैं शामिल?*
फोर्ब्स की 2019 की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में जगह बनाने वाली 23 नई हस्तियों में शामिल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 34वें नंबर पर हैं। इसमें एचसीएल टेक्नोलॉजीस की वाइस चेयरपर्सन रोशनी नादर 54वें, बायोकॉन की चेयरपर्सन किरन मजूमदार शॉ 67वें जबकि यूएई स्थित रिटेल मुगल लैंडमार्क ग्रुप की चेयरवुमन-सीईओ रेणुका जगतियानी 96वें पायदान पर हैं।
1568 views





