मंत्री श्री विश्वास सारंग करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण

*मंत्री श्री विश्वास सारंग करेंगे लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण*

भोपाल | 12 अगस्त 2026
सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को सायं 6:00 बजे लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति एवं गौरव को समर्पित प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा का अनावरण चेतक ब्रिज के ऊपर, कस्तूरबा नगर साइड, भोपाल में आयोजित समारोह में किया जाएगा। यह आयोजन श्री पुण्यश्लोक देवी अहिल्या क्षत्रिय धनगर सेवा संघ, भोपाल एवं लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी आयोजन समिति, भोपाल द्वारा किया जा रहा है।

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास में सुशासन, न्याय, सेवा, धर्म-संस्कृति संरक्षण और जनकल्याण की प्रेरणास्रोत के रूप में प्रतिष्ठित हैं। उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदनशील शासन और लोकसेवा की भावना का अनुपम उदाहरण है। उनकी स्मृति में स्थापित यह प्रतिमा उनके आदर्शों, त्याग और जनसेवा के प्रति सम्मान का प्रतीक होगी।

134 views