*युवाओं के वन्देमातरम के गान से गूंज उठा इन्दौर* 

*भारत का मान बढ़ाने*, *राष्ट्रपथ पर बढ़ चला*,
*तिरंगा लिए इन्दौर का युवा*
देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के मुख्य द्वार से 13 अगस्त 2026 को सायं 3 बजे से राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जो देवी अहिल्या विश्व विद्यालय से प्रारंभ होकर भंवरकुआ ,उसके पश्चात राजीव गाँधी चौराहे से पुनः भंवरकुआ पर आकर वन्दे मातरम गीत के साथ समाप्त हुई।
यात्रा में 25000 हजार से भी अधिक युवा छात्र छात्राएं, माताएं, बहने तथा समाज जन देशभक्ति का हृदय में भाव लेकर उपस्थित हुए। संपूर्ण मार्ग देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो गया।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन तथा विभिन्न संस्था-संगठनों की सहभागिता रही। युवाओं की यह अविस्मरणीय तिरंगायात्रा पूर्णतः अनुशासित और सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
विभिन्न समाजजनों ने स्वस्फूर्त भाव से तिरंगा यात्रा में सम्मिलित युवा विद्यार्थियों के स्वागत हेतु स्वागत मंच लगाए तथा अल्पाहार की व्यवस्था की। संपूर्ण राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा के मार्ग में समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर युवाओं का भव्य स्वागत किया।
यह तिरंगायात्रा पूर्णतः इंदौर के युवाओं एवं नागरिकों की यात्रा थी जिसने सभी जाति, वर्ग, धर्म और समाज जनो की सहभागिता थी।
इंदौर के युवाओ के द्वारा तय की गई यह तिरंगायात्रा आगामी वर्षों में एक परंपरा के रूप में स्थापित होगी।






