अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, बोले- ‘युवा देश के भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, बोले- ‘युवा देश के भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति’*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर युवाओं के लिए एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया और उनके प्रयासों की सराहना की। पीएम मोदी ने लिखा कि देश के युवा सिर्फ भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की भी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं ने अपनी संवेदनशीलता, सेवाभाव और सामर्थ्य के जरिए दुनियाभर में भारत की अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत का श्लोक ‘चक्षुषा मनसा वाचा कर्मणा च चतुर्विधम्। प्रसादयति यो लोकं तं लोकोऽनुप्रसीदति।।’ साझा किया। इसका अर्थ है कि जो व्यक्ति अपनी दृष्टि, विचार, वाणी और कर्मों से लोगों का दिल जीतता है, उसे समाज का विश्वास, सम्मान और सद्भाव प्राप्त होता है। पीएम मोदी इससे पहले भी सोशल मीडिया पर संस्कृत के कई सुभाषित साझा कर चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने ऐसे आठ गुणों का उल्लेख किया था, जो मनुष्य के व्यक्तित्व को निखारते हैं। वहीं, 7 अगस्त को उन्होंने परोपकार और उदारता से जुड़ा संस्कृत श्लोक साझा किया था।

737 views