*इंदौर की हारमनी जैन तैराकी में बनी नेशनल चैंपियन*
*इंदौर का नाम किया रोशन, तैराकी में हारमनी जैन बनी नेशनल चैंपियन*
इंदौर। शहर की होनहार युवा तैराक एवं शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर की कक्षा 9वीं की छात्रा हारमनी जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इंदौर और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित 42वीं सब-जूनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप (स्विमिंग) में हारमनी जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया।
हारमनी की इस उपलब्धि से उनके विद्यालय, परिवार और इंदौर के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर दो पदक जीतना उनकी प्रतिभा, निरंतर अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
हारमनी की सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षकों असिम गोयल सर एवं मनोज दवे सर के मार्गदर्शन, कठिन प्रशिक्षण और निरंतर प्रोत्साहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हारमनी ने अपने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह शानदार उपलब्धि हासिल की।इसी नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशीप में 100 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक भी प्राप्त हुआ है।पिछले दिनों भोपाल में आयोजित सीबीएससी एक्वेटिक काम्पीटिशन में सभी स्पर्धाओं में 7 गोल्ड मैडल जीतकर स्टेट चैंपियन बन चुकी है।
हारमनी जैन की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल परिवार, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
हारमनी की यह सफलता इंदौर की उभरती हुई खेल प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणादायी है
670 views





