एक दिन पूरा विश्व इंटरनेशनल डायमंड डे मनाएगा : हार्दिक हुंडिया
विश्व में भारत आज हीरा उत्पादन में प्रथम स्थान पर है । दुनिया के बड़े बड़े उद्योगपति , राजा , महाराजा , देश के प्रधान मंत्री। राष्ट्रपतिने यदि कोई रियल डायमंड की ज्वेलरी पहनी हो तो हो सकता है की उसमें जो हीरा फिट किया हो , वो हो भारत के रत्नकलाकर ने तैयार किया हो ? १२ अगस्त को इंटरनेशनल डायमंड डे के स्थापक हार्दिक हुंडिया ने आज मुंबई में घोषणा करते हुए कहा की हीरा पहले हर एक लोग नहीं पहन सकते थे, सिर्फ़ हम ये सुनकर खुश होते थे की हीरा है सदा के लिए लेकिन अब व्याख्या बदल चुकी है अब हार्दिक हुंडिया का स्लोगन है हीरा है सभी के लिए । हमारे देश में अब लैब ग्रोन डायमंड का चलन बहुत बढ़ गया है क्युकी ये डायमंड रियल डायमंड जैसा दिखता है लेकिन भाव में सिर्फ़ १५ से २० पर्सेंट ही रियल डायमंड के सामने होता है तो हर कोई ये डायमंड की ज्वेलरी पहन सकते है । १२ अगस्त को इंटरनेशनल डायमंड डे मैगज़ीन द्वारा १२ लोगो को कोहिनूर ऑफ़ इंडिया सम्मान से सम्मानित करने का देश और विदेश में हमारे देश का नाम रोशन करने वाले को सम्मानित करने का मौक़ा मिला है । हार्दिक हुंडिया ने बताया कि जिसमे हीरा बाज़ार के मेन ऑफ़ ध मिलेनियम , डायमंड किंग भरत शाह , रोज़ी ब्लू वाले अरुण मेहता , गोल्ड किंग पृथ्वीराज कोठारी , पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के भतीजे एपीजे सलिम, सू श्री लत्ता मंगेशकर , फ़िल्म निर्माता और बिल्डर आनंद पंडित , लोकमत ग्रुप के चेयरमैन विजय दर्ड़ा, वरिष्ठ धाराशास्त्री अश्विन आँखंड , शिरिल श्रॉफ , विष्णु जैन , उज्ज्वल निकम , आसिफ कुरेसी , रिजवान मर्चेंट , दुबई से विजय भाई शाह , आशित भाई मेहता , तारक मेहता के निर्माता आशित मोदी , कवि , कलाकार शैलेश लोढ़ा , विश्व हिंदू परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और हीरा बाज़ार के भीष्म पितामह आनंद शंकर जी पंड्या, समीर वानखेड़े , जैसे कई महानुभावों को सम्मानित करने का मौक़ा मिला है । हार्दिक हुंडिया ना बताया की भारत सरकार भी लैबग्रोन डायमंड को बढ़ावा दे रही है जो हीरा उद्योग के लिए अच्छी बात है । देखना एक दिन पूरा विश्व इंटरनेशनल डायमंड डे मनाएगा और सभी डायमंड प्रेमी हीरा भी अपने अपने बजेट में पहन पाएंगे ।
670 views





