“क्यों रूठे हुए हैं मेघराज मालवांचल से”

संस्था सेवा सुरभि द्वारा पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के आतिथ्य में होगा मंथन
इंदौर।सामाजिक संस्था सेवा सुरभि ने मालवांचल में रूठे हुए मेघराज और किसानों के माथे पर पानी की जगह पसीने की बूंदे टपकने के हालात पर चिंतन और मंथन करने के उद्देश्य से आज शाम 4.30 बजे होटल कलिंगा पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी से वार्तालाप करने का कार्यक्रम संजोया है।
संस्था के संयोजक ओमप्रकाश नरेडा, पर्यावरणविद ओपी जोशी, अतुल शेठ एवं कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि देश के अन्य राज्यों में झमाझम वर्षा हो रही है लेकिन हमारे अपने मालवांचल में प्रकृति रूठी हुई नजर आ रही है। हरियाली के सजग प्रहरी और प्रेरक पद्मभूषण डॉ. जोशी को इस हालात में आत्मीय वार्तालाप के लिए आमंत्रित किया गया है। डॉ. जोशी के साथ शहर के पर्यावरण प्रेमी, जागरूक नागरिक और हरियाली से जुड़े प्रेमी बातचीत कर पूरे देश का पर्यावरण बिगड़ने, टेक्नोलॉजी में लगातार आगे बढ़ने के बावजूद पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आम आदमी की उदासीनता और प्रकृति की अवहेलना जैसे मुद्दों पर मंथन करेंगे।
335 views





