इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव का हर शुक्रवार ‘नो कार डे’ अभियान जारी।

इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव का हर शुक्रवार ‘नो कार डे’ अभियान जारी। श्री भार्गव ने कहा कि No Car Day के माध्यम से हम अपने शहर को थोड़ा और स्वच्छ, हरित और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने आव्हान किया कि इस शुक्रवार कुछ दूरी पैदल चलें, साइकिल चलाएँ या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और अनावश्यक कार का इस्तेमाल न करने का संकल्प लें। एक दिन कार को आराम दें।छोटी-सी हमारी पहल, स्वच्छ और सतत अनंत इंदौर की दिशा में बड़ा कदम बन सकती है।

4087 views