*मूडबिद्री कर्नाटक के हजार स्तम्भ जैन मंदिर पर आधारित झांकी छावनी में

*मूडबिद्री कर्नाटक के हजार स्तम्भ जैन मंदिर पर आधारित झांकी छावनी में*

*जेन-जी के लिये, जेन-जी द्वारा सुंगंध दशमी पर मण्डलजी की रचना*

*दि टेन कमाण्डमेण्ट्स फॉर जेन-जी* विषय पर पर्यूषण पर्व के अवसर पर विशाल रांगोली द्वारा मंडल विधान की रचना दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं श्री अनंतनाथ जिनालय छावनी में की जा रही है प्रचार प्रमुख ज्योतिषाचार्य एम के जैन एवं महामंत्री देवेंद्र सेठी ने बताया कि सोमवार 21 सितंबर को सुगंध दशमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की जा रही है, अविनाश जैन एवं मयंक बड़जात्या ने बताया कि एक हजार कलात्मक स्तम्भ वाले पुरातत्व महत्व के प्राचीन मंदिर पर आधारित विशाल झांकी का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही रांगोली द्वारा मंडलजी के माध्यम से युवा पीढ़ी – जेन-जी को दशलक्षण धर्म सरल भाषा में समझाया जाएगा, पर्यूषण पर्व के महत्व को 3D पेंटिंग के माध्यम से रंगोली द्वारा दर्शाया गया है, अनीस सोनी, अनुज जैन, देवेन्द्र जैन ने बताया कि श्री नेमीनाथ नवरंग मण्डल के 50 जेन – जी कलाकारों द्वारा मण्डलजी की रचना की जा रही है जिसे सोमवार को दोपहर 12 बजे से रात्री 11 बजे तक श्रद्धालु देख सकेंगे

3819 views