20 सितंबर को तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा दो स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन
मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में चल रहे MBDD – रक्तदान कर्तव्यम् अभियान के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा 20 सितंबर को दक्षिण मुंबई के दो प्रमुख स्थानों—कफ परेड, कोलाबा एवं मुंबई सेंट्रल, नवजीवन सोसायटी के सामने—पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।
कफ परेड, कोलाबा स्थित शिविर का आयोजन साईं सेवा शिव सेवा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर कफ परेड-कोलाबा के नगरसेवक श्री मकरंद नारवेकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में पहुंचकर रक्तदान अभियान के प्रति अपना समर्थन एवं सहभागिता व्यक्त की तथा समाजहित में किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना की।
दूसरे शिविर का आयोजन मुंबई सेंट्रल में मानवीर एंटरप्राइज़ एल. एल. पी. – मुंबई सेंट्रल (श्री राजमल जी जैन) के सहयोग से, नवजीवन सोसायटी के सामने, Vodafone Idea Gallery के बाहर किया गया। यह शिविर भारतीय जनता पार्टी के मुंबादेवी विधानसभा के अध्यक्ष श्री निलेश पटेल के सहयोग से हुआ। दोनों स्थानों पर रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा के इस अभियान को मजबूत बनाया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिविरों में पहुंचकर तेयुप दक्षिण मुंबई के सेवा कार्य को अपना समर्थन दिया और रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया।
तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई की टीम ने दोनों स्थानों पर समन्वय, व्यवस्था एवं रक्तदाताओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई। परिषद की ओर से सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं, प्रायोजकों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
मानव सेवा के संकल्प के साथ तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा आयोजित ये रक्तदान शिविर सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को सार्थक करते हुए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश देते रहे। यह जानकारी नितेश धाकड़ एवं दर्शन डागलिया ने दी।
469 views





