मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शुभारंभ, कमिश्नर, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी बस से ग्राम अंबा चंदन के लिए रवाना

*मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शुभारंभ, कमिश्नर, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी बस से ग्राम अंबा चंदन के लिए रवाना*
इंदौर, 7 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का आज शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति सहित जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार सुबह कलेक्टर कार्यालय परिसर से एक साथ बस में सवार होकर ग्राम अंबा चंदन के लिए रवाना हुए । अधिकारी अभियान के तहत अंबा चंदन गांव में पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम एवं जनकल्याण शिविर में सहभागिता कर व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

0 views