दीपक दुग्गड संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय मीडिया उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए।

दीपक दुग्गड संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय मीडिया उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए।
इंदौर । संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रकाश बारोड़ की अनुशंसा पर पुज्य गुरु राजेन्द्र देव जी द्वारा दीपक दुग्गड़ इंदौर को संत सुरक्षा मिशन का राष्ट्रीय मीडिया उपाध्यक्ष नियुक्त किया , नियुक्ति की घोषणा के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं उनके इष्ट मित्रों ने महाराज साहब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका हृदय से आभार माना।

इस अवसर पर सभी ने कहा कि पूज्य महाराज साहब ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने के लिए वे पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूज्य राजेंद्र देव जी महाराज साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने संकल्प लिया कि संगठन कीg गरिमा, अनुशासन और सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित प्रकाश बारोड़, अधिवक्ता रेखा बोरीवाल , युवा हृदय सम्राट अशीष चौहान , अनिल परमार, समीर जोशी, वीरेंद्र ठाकुर और समाजजनों एवं इष्ट मित्रों ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

268 views