गूगल ने जारी किए नए एंड्रॉयड अपडेट, कई डिवाइस को मिले नए फीचर्स

गूगल ने जारी किए नए एंड्रॉयड अपडेट, कई डिवाइस को मिले नए फीचर्स*
गूगल ने एंड्रॉयड डिवाइस के लिए नए अपडेट जारी किए हैं। इन अपडेट्स के तहत गूगल प्ले सर्विस, प्ले स्टोर, वियर ओएस स्मार्टवॉच, एंड्रॉयड टीवी और एंड्रॉयड ऑटो जैसे प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। नए अपडेट की सबसे खास सुविधा गूगल प्ले स्टोर में स्पोर्ट्स सेक्शन का जुड़ना है। इसके जरिए उपयोगकर्ता बड़े खेल आयोजनों और टूर्नामेंट से जुड़ी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे और उन्हें फॉलो करना पहले से अधिक आसान होगा। गूगल का कहना है कि इन अपडेट्स का उद्देश्य एंड्रॉयड इकोसिस्टम को अधिक सुविधाजनक और बेहतर बनाना है। नए फीचर्स चरणबद्ध तरीके से सभी समर्थित डिवाइसों तक पहुंचाए जाएंगे।

1541 views