नीट रिजल्ट पर फिर सवाल! OMR शीट में गड़बड़ी का आरोप लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे छात्र

नीट रिजल्ट पर फिर सवाल! OMR शीट में गड़बड़ी का आरोप लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे छात्र*
नीट-यूजी 2026 के छह अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट में कथित गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में उन्होंने जो उत्तर भरे थे, वे एनटीए द्वारा अपलोड की गई ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी से मेल नहीं खाते, जिससे उनके अंक और रैंक प्रभावित हुए हैं। याचिकाकर्ताओं ने काउंसिलिंग शुरू होने से पहले मामले की जल्द सुनवाई की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने एनटीए से शिकायत भी की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वहीं, एनटीए ने अपनी मूल्यांकन प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बताते हुए कहा है कि अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जाती है और आपत्तियां दर्ज कराने की व्यवस्था भी है।

1206 views