-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हमला, बोले- फैसला वापस नहीं लिया तो 30 करोड़ गाड़ियां होंगी बेकार

ई-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हमला, बोले- फैसला वापस नहीं लिया तो 30 करोड़ गाड़ियां होंगी बेकार*
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो देश में करीब 30 करोड़ वाहन प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से ई-5, ई-10 और ई-20 पेट्रोल के विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की। बुधवार को जारी बयान में केजरीवाल ने कहा कि जर्मनी, फ्रांस, थाईलैंड और अमेरिका जैसे देशों में अभी अधिकतम ई-10 पेट्रोल का इस्तेमाल हो रहा है, जबकि ब्राजील में ई-30 और ई-100 तक का उपयोग होता है। उन्होंने दावा किया कि ब्राजील को इस स्तर तक पहुंचने में करीब 50 वर्ष लगे, जबकि भारत में मात्र तीन वर्षों में ई-20 लागू कर दिया गया। केजरीवाल ने कहा कि अधिकांश देशों ने इथेनॉल मिश्रित ईंधन की ओर बढ़ने के लिए 10 से 20 वर्ष का संक्रमणकाल (ट्रांजिशन पीरियड) अपनाया, इसलिए भारत में भी चरणबद्ध तरीके से विकल्प उपलब्ध कराए जाने चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से ई-5, ई-10 और ई-20 पेट्रोल एक साथ उपलब्ध कराने की अपील की।

67 views