राम मंदिर चंदा विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

राम मंदिर चंदा विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार*
अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चंदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरश और शील नागू की पीठ ने याचिकाकर्ता से पूछा कि मामले में इतनी जल्दबाजी क्यों है और कहा कि अदालत के अवकाश के बाद याचिका को नियमित सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। याचिका में राम मंदिर को मिले चंदे के कथित गबन की सीबीआई के नेतृत्व में एसआईटी से जांच कराने की मांग की गई है। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर एक एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर चुकी है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

0 views