मिशन 2027 पर भाजपा का फोकस, हारी सीटों पर उतरेंगे विशेष प्रभारी*
प्रदेश भाजपा संगठन की नई टीम के गठन के बाद पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अवध, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र की हारी हुई सीटों को लेकर रणनीति पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक हारी हुई विधानसभा सीट पर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, जो जिला, मंडल और बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति, स्थानीय मुद्दों और चुनावी रणनीति का फीडबैक जुटाएंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भी जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जुलाई के पहले सप्ताह में दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ सकते हैं। इस दौरान वे विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन के कामकाज की समीक्षा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।






