बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम कायम रखने का भाकपा द्वारा स्वागत*

*बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम कायम रखने का भाकपा द्वारा स्वागत*

*भोपाल ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल का नाम कायम रखने के निर्णय का स्वागत किया है तथा नाम बदलने के प्रस्ताव का प्रतिरोध करने वाले भाकपा सहित अन्य राजनीतिक दलों और जन संगठनों को बधाई दी है।*
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि ” बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की कार्य परिषद द्वारा नाम बदलने का प्रस्ताव अनुचित और अक्षम्य था ।उक्त प्रस्ताव से भारत के महान स्वाधीनता सेनानी और शिक्षाविद् प्रोफेसर बरकतउल्ला भोपाली और भारत के स्वाधीनता आन्दोलन के मूल्यों को अपमानित किया गया था।भाकपा तथा अन्य राजनीतिक दलों और जन संगठनों ने इसका प्रतिरोध कर विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रतिरोध और जन भावना को देखते हुए ही नाम बदलने का प्रस्ताव वापस लिया गया।

3082 views