राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सीबीआई जांच हो: आचार्य प्रमोद कृष्णम

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सीबीआई जांच हो: आचार्य प्रमोद कृष्णम*
कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राम मंदिर के चढ़ावा और दान से जुड़े कथित चोरी प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह केवल अयोध्या या उत्तर प्रदेश का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का मामला है और इसकी जांच राज्य सरकार की एसआईटी के बजाय केंद्रीय एजेंसी से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों का सामने आना जरूरी है और जल्द ही इस मुद्दे पर धर्म संसद बुलाई जाएगी। साथ ही उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्यों से तत्काल पद छोड़ने की मांग करते हुए कहा कि आस्था से जुड़े इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

268 views