शेयर बाजार में राहत की लहर, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद*
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबारी शुरुआत सकारात्मक रही। बीएसई सेंसेक्स 367 अंक की बढ़त के साथ 77,358 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 105 अंक चढ़कर 24,126 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में तेजी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट मानी जा रही है। ब्रेंट क्रूड करीब 76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। शुरुआती कारोबार में एचसीएल टेक और इंडिगो के शेयरों में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि तेल की कम कीमतें भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक हैं और यदि वैश्विक बाजारों से कोई बड़ा नकारात्मक संकेत नहीं मिलता है, तो बाजार में तेजी का माहौल बना रह सकता है।






