साइबर फ्रॉड पर पीएम मोदी का सख्त संदेश, देशभर में लागू होगी ई-जीरो एफआईआर

साइबर फ्रॉड पर पीएम मोदी का सख्त संदेश, देशभर में लागू होगी ई-जीरो एफआईआर*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को ई-जीरो एफआईआर प्रणाली को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 52वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जरूरी है, इसलिए ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था को सभी राज्यों में प्रभावी रूप से लागू किया जाए। इसके लिए उन्होंने मुख्य सचिवों और डीजीपी के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। गृह मंत्रालय की यह नई पहल NCRP प्रणाली पर आधारित है, जिसके तहत सत्यापित साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतें स्वतः ही जीरो एफआईआर में बदल जाती हैं। इससे जांच एजेंसियों को तुरंत कार्रवाई करने में मदद मिलती है और पीड़ितों को तेज न्याय मिल सकता है। प्रधानमंत्री ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए सभी एजेंसियों को समन्वित और समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

67 views