भारत में 48 अरब डॉलर निवेश करेगा अमेजन, सीईओ ने PM मोदी से मुलाकात के बाद किया ऐलान

भारत में 48 अरब डॉलर निवेश करेगा अमेजन, सीईओ ने PM मोदी से मुलाकात के बाद किया ऐलान*
दुनिया की प्रमुख ई-कॉमर्स और टेक कंपनी अमेजन ने घोषणा की है कि वह 2026 से 2030 के बीच भारत में 48 अरब डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने यह जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद दी। कंपनी ने बताया कि यह निवेश क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ई-कॉमर्स नेटवर्क और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर केंद्रित होगा। इसके तहत AWS डेटा सेंटर कैपेसिटी को भी बढ़ाया जाएगा। अमेजन के अनुसार, भारत में डिजिटल सेवाओं और क्लाउड की बढ़ती मांग को देखते हुए यह बड़ा निवेश किया जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य रोजगार सृजन और ई-कॉमर्स निर्यात को भी बढ़ावा देना है। इस निवेश से भारत में तकनीकी क्षेत्र और डिजिटल अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

134 views