ईरान के साथ परमाणु समझौते का दावा, ट्रंप बोले—अब कभी नहीं बनाएगा न्यूक्लियर हथियार

ईरान के साथ परमाणु समझौते का दावा, ट्रंप बोले—अब कभी नहीं बनाएगा न्यूक्लियर हथियार*
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान अब कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान ने इस पर सहमति जताई है और अमेरिका के साथ एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ट्रंप ने उन खबरों को भी खारिज किया जिनमें कहा गया था कि इस समझौते के बदले अमेरिका ईरान को 300 मिलियन डॉलर देगा। उन्होंने इसे “फर्जी खबर” बताया और आरोप लगाया कि ऐसी अफवाहें डेमोक्रेट्स द्वारा फैलाई जा रही हैं। ट्रंप के अनुसार यह समझौता ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सख्त नियंत्रण और भविष्य में प्रतिबंधों में राहत की शर्तों से जुड़ा है। वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोकना इस समझौते का मुख्य उद्देश्य है। हालांकि, इस समझौते को लेकर ईरान या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

2278 views