राहुल गांधी की रैली से पहले कोटा में हाई-वोल्टेज ड्रामा!
राजस्थान: कोटा में 17 जून को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है.
कार्यक्रम से पहले नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए शहर से राहुल गांधी के पोस्टर और बैनर उतार दिए.
इस कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर घबराहट में काम करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस का कहना है कि सरकार इन ओछी हरकतों से युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन देश का युवा अब जाग चुका है.
0 views





