पेपर लीक के खिलाफ युवा उठाएं आवाज, राहुल गांधी*
पेपर लीक और शिक्षा घोटालों के मुद्दे पर कांग्रेस ने अपना देशव्यापी अभियान तेज कर दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवाओं से बड़ी संख्या में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि बार-बार परीक्षाओं का रद्द होना और भर्तियों का अधूरा रहना लाखों युवाओं के सपनों पर आघात है। उन्होंने 17 जून को राजस्थान के कोटा में होने वाली रैली के लिए छात्रों और युवाओं का आह्वान किया। राहुल गांधी ने कहा कि यदि सरकार युवाओं की आवाज नहीं सुनती, तो उसे और बुलंद करना जरूरी है। कांग्रेस इस मुद्दे पर देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापक आंदोलन की तैयारी कर रही है, जिसकी शुरुआत कोटा से होगी।






