100वें विदेश दौरे तक पहुंचा मोदी का वैश्विक कूटनीतिक सफर*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस और स्लोवाकिया की एक सप्ताह की यात्रा उनके 12 वर्षों के कार्यकाल की 100वीं विदेश यात्रा बन गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मई 2014 में कार्यभार संभालने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी अब तक 78 देशों की यात्रा कर चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने 49, दूसरे में 27 और वर्तमान कार्यकाल में अब तक 24 विदेश दौरे किए हैं। इस यात्रा के दौरान वे जी-7 शिखर सम्मेलन में भी शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री की पहली विदेश यात्रा 2014 में भूटान की थी। इसके बाद उनकी हालिया यात्राओं में यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली शामिल हैं। इन दौरों के जरिए भारत की कूटनीतिक और रणनीतिक पहुंच को वैश्विक स्तर पर और मजबूत किया गया है।






