पीएम मोदी की अपील पर मायावती बोलीं- देश के सामने आर्थिक संकट गहराने की आशंका*
मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोलियम पदार्थों के कम उपयोग और सोने की खरीद टालने की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे देश में आर्थिक संकट गहराने के संकेत मिल रहे हैं। मायावती ने एक्स पर कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ऊर्जा संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती परेशानियों के बीच आम जनता पहले से ही आर्थिक दबाव झेल रही है। बसपा प्रमुख ने केंद्र और राज्य सरकारों से गरीब और मेहनतकश परिवारों को राहत देने की मांग करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में सरकारों को जनता का सहारा बनना चाहिए।






