पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, सीएम योगी ने जताई नाराजगी*
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सियासत तेज हो गई है। हमीरपुर-महोबा संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि एक सांसद द्वारा की गई यह टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर गंभीर आघात भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा सार्वजनिक जीवन की शालीनता के खिलाफ है और यह 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और लोकतांत्रिक गरिमा का अपमान है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का जवाब समय आने पर जरूर देगी। दरअसल, महोबा जिले में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद भाजपा और सत्ता पक्ष लगातार विपक्ष पर हमलावर है। मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और दोनों दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।






