गैरजरूरी खर्च घटाएं, पेट्रोल-डीजल और सोने की खरीद में बरतें संयम : पीएम मोदी

गैरजरूरी खर्च घटाएं, पेट्रोल-डीजल और सोने की खरीद में बरतें संयम : पीएम मोदी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों से देश के संसाधनों पर बोझ कम करने और गैरजरूरी खर्चों में संयम बरतने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि कठिन वैश्विक परिस्थितियों में सभी नागरिकों को जिम्मेदारी निभानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने लोगों से विदेशों में शादियां आयोजित करने से बचने, खाद्य तेलों की खपत कम करने और पेट्रोल-डीजल के उपयोग में कटौती करने का आग्रह किया। उन्होंने वर्क फ्रॉम होम और स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं को बढ़ावा देने की भी बात कही। साथ ही सार्वजनिक परिवहन और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को अपनाने की सलाह दी। पीएम मोदी ने कहा कि पहले कोविड, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां और अब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारत पर भी पड़ रहा है। उन्होंने संकट के समय में सोने की खरीद से बचने की सलाह भी दी।

536 views