राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, 12 मई को सुनवाई

राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, 12 मई को सुनवाई*
राहुल गांधी के खिलाफ कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में बुधवार को एक याचिका दायर की गई। मामले में अदालत ने याचिका की ग्राह्यता के बिंदुओं पर सुनवाई के लिए 12 मई की तारीख तय की है। यह आदेश जस्टिस राजेश सिंह चौहान और जस्टिस जफीर अहमद की खंडपीठ ने कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दाखिल रिट याचिका पर पारित किया। बताया गया कि याचिका पर बुधवार को भी सुनवाई हुई, हालांकि देर रात तक हाई कोर्ट की वेबसाइट पर आदेश अपलोड नहीं किया गया था। याची एस. विग्नेश शिशिर इससे पहले भी राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता और दोहरी नागरिकता को लेकर दायर याचिकाओं के कारण चर्चा में रह चुके हैं।

402 views